राजभर ने दिया सपा को झटका
द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे सभी छह विधायकलखनऊ।प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सहयोगी को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सभी छह विधायक एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।
लखनऊ में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इसकी घोषणा की। पहले ओम प्रकाश राजभर को 12 जुलाई को अपने विधायकों का स्टैंड घोषित करना था, लेकिन तीन बाद उन्होंने यह घोषणा कर समाजवादी पार्टी को चौंका दिया है।
ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में सुभासपा के एनडीए पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट करने की घोषणा की। राजभर ने समाजवादी पार्टी को जोरदार झटका दिया है। राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और द्रौपदी मूर्मू जी ने समर्थन मांगा था। हमारे पास तो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फोन भी आया था, मेरी उनसे भी मुलाकात हुई। उन्होंने भी द्रौपदी मुर्मू जी के लिए समर्थन मांगा है। फिलहाल राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हम द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। अभी मैं समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में हूं मैंने अपनी तरफ से गठबंधन नहीं तोड़ा है।
राजभर ने कहा कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी हमारी पार्टी के विधायक हैं। वह भी द्रौपदी मुर्मू को वोट करेंगे। मैने इस बारे में मुख्यमंत्री और अमित शाह को भी अवगत करा दिया है। हमारे पार्टी के चुनाव चिह्न से जीते सभी छह विधायक हमारे साथ हैं। राजभर ने कहा कि हम लोग तो पार्टी बनाकर समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं।
No comments:
Post a Comment