बदमाशों का दुस्साहस...!

 महिला दारोगा पर चढ़ा दिया वाहन, मौत
रांची (एजेंसी)।
हरियाणा में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिशनोई की डंफर से कुचल कर हत्या की वारदात के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में भी एक पुलिस अफसर को वाहन से कुचल कर मार डालने की दुस्साहसिक घटना सामने आई है। यह घटना बुधवार सुबह करीब तीन बजे की है। पुलिस अफसर की मौत हो गई है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा कि महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो मंगलवार रात वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान एक पिकअप वैन रास्ते से गुजर रहा था। उन्होंने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। देखते ही देखते उसने महिला सब इंस्पेक्टर के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। संध्या टोपनो कुछ समझ नहीं पाईं। पुलिस वालों ने तत्काल संध्या टोपनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई
महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो रांची के तुपुदाना ओपी में बतौर प्रभारी तैनात थीं। इस हत्या से पुलिस जवानों में आक्रोश है। रांची के एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका वाहन भी सीज कर लिया गया है।



गुजरात में पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या
आणंद (एजेंसी)। हरियाणा और झारखंड के बाद अब गुजरात में एक पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई है। बीते 24 घंटे में तीन पुलिस वालों की हत्या ने सरकार के साथ-साथ आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने दोपहर एक बजे पुलिसकर्मी किरण राज को कुचल दिया। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts