सीएम योगी ने किया मुफ्त प्रिकॉशन डोज का शुभारंभ
ब्रजेश पाठक ने लगवाई डोजलखनऊ।सीएम योगी ने दस बजे सिविल अस्पताल में मुफ़्त प्रिकॉशन डोज़ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश इस लड़ाई को लड़ रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर 18 से अधिक वर्ष के लोगों के लिए बूस्टर डोज फ्री में उपलब्ध कराने का निर्णय भारत सरकार ने किया है। उन्होंने सभी से अनुरोध कियाा कि जो भी पात्र हैं वो अमृत डोज जरूर लें।
गौरतलब है कि यह अभियान 75 दिन तक चलेगा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाई और लोगों से समय आने पर बूस्टर डोज लगवाने की अपील की।
बूस्टर डोज जरूर लगवाएंः डॉ. मंडाविया
नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार से पूरे देश में 18-59 उम्र के लोगों को कोरोना की निशुल्क बूस्टर दी जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी वयस्कों से टीके लगवाने का आह्वान किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वस्थ भारत, सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश की वयस्क आबादी को मुफ्त एहतिहाती खुराक लगाने का 75 दिन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। सभी अपनी बारी आने पर बूस्टर डोज जरूर लें।
No comments:
Post a Comment