सूजल सैनी बिजनेस अवार्ड से सम्मानित

-मेरठ की बिजनेस से जुड़ी हस्तियों का लगा जमावड़ा
-साहिल खान व दीपक शर्मा द्वारा किया गया सम्मानित

मेरठ। जनपद मेरठ के बिजनेस से जुड़ी हस्तियों का जमावड़ा नोएडा के अयाती रिसोर्ट में देखने को मिला।  इस दौरान कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचने वाले लोगों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंडिया के यूथ आईकन साहिल खान व तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा रहे। मेरठ के फिटनेस ट्रेनर सूजल सैनी को अतिथियों द्वारा बिजनेस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साहिल खान ने अपने सम्बोधन में फिटनेस की दुनियां की बारीकियांें को समझाया। उन्होंने बताया कि एक फिटनेस माॅडल का लाइफ स्टाईल आम लोगों से अलग क्यों होता है और इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कितनी लगन व महनत की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन की जरूरत हर इंसान को हमेशा रहती है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts