मेरठ से लेकर असम तक गोतस्कर अकबर बंजारा की 700 करोड की संपत्ति होगी जब्त

 

मेरठ। कभी ट्रक ड्राइवर रहा गो तस्कर अकबर बंजारा की मेरठ से लेकर असम तक की 700 करोड की संपत्ति का पता पुलिस ने लगा लिया है। बता दें कि गो तस्कर अकबर बंजारा असम पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारा गया था। इस दौरान उसका भाई भी पुलिस की गोली का शिकार हुआ था। पुलिस अब इस गो तस्कर की संपत्ति को चिंहित कर रही है। 

            अकबर बंजारा की करीब 500 करोड़ की संपत्ति मेरठ ,बिजनौर में ही मिली है। वहीं करीब 200 करोड रुपये की संपत्ति असम में बताई जा रही है। मेरठ पुलिस ने असम पुलिस से अकबर बंजारा का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस सदर तहसील से अकबर बंजारा द्वारा की गई जमीनों की रजिस्ट्री की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच में सामने आया था कि अकबर ने सात साल में गो-तस्करी के धंधे में अरबों रुपये की संपत्ति बनाई है। इसमें से करीब 300 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने पहले ही तलाश चुकी है। इसके बाद लिसाड़ीगेट में बनी अकबर की मार्केट 30 अप्रैल और पांच दुकान नौ मई को एमडीए ने ध्वस्त कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts