वेस्ट यूपी में मौसम हुआ तल्ख, अलर्ट जारी

अगले दो दिन दिखेगा लू का असर
मेरठ।
पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। मंगलवार की शुरुआत हुई तेज गर्मी के साथ हुई है। अप्रैल के पहले 5 दिन में ही तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण दिन गर्म हो रहा है। मार्च के बाद अब अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिस कारण से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।
मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 और 8 अप्रैल को लू का असर ज्यादा दिखाई देगा। दिन का तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।
सुबह लेकर शाम तक मौसम गर्म हो रहा है और दिन में भी लू का असर दिखने के कारण गर्मी बढ़ रही। तापमान अभी सही 38 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार है। 7 और 8 अप्रैल को (सीवियर हीट वेव ) का असर रहेगा। इस बार लू का असर भी जल्दी शुरू हो गया है जिस कारण से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। 7 और 8 अप्रैल को हीट वेव का असर रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts