देवघर में पूरा हुआ रेस्क्यू आपरेशन

46 लोग बचाए गए, तीन की मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। झारखंड के देवघर में त्रिकुट पर्वत पर रोपवे पर फंसे 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। करीब 44 घंटे के बाद इन लोगों को सुरक्षित बताया गया। दो दिन तक चले रेस्क्यू आपरेशन में तीन लोगों की जान चली गई।
भारतीय सेना ने देवघर में रोपवे में फंसे आखिरी शख्स छठी लाल साह को सुरक्षित निकाल लिया है। दोपहर करीब 12 बजकर 55 मिनट पर अभियान समाप्ति की घोषणा की गई। दो दिन तक चले रेस्क्यू आपरेशन में 46 लोगों की जान बचाई गई।
झारखंड हाईकोर्ट 26 को करेगी सुनवाई
देवघर रोप-वे की घटना पर झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। झारखंड हाईकोर्ट इस मामले में 26 अप्रैल को सुनवाई करेगी। इससे पहले राज्य को एक हलफनामे के जरिए विस्तृत जांच रिपोर्ट दाख़िल करने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts