42 वें स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2022 को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में मुल्तान नगर मंडल की बैठक

 मेरठ 5 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2022 को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में मुल्तान नगर मंडल की बैठक शोभापुर स्थित संदीप पाराशर के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित तोमर ने की व संचालन महामंत्री राहुल चौधरी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक वर्ष के 6 प्रमुख कार्यक्रमों में एक प्रमुख कार्यक्रम पार्टी का स्थापना दिवस है। 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई। इससे पूर्व वर्ष 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जन संघके रूप में पार्टी की स्थापना की गई थी। आज हमें गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

 बैठक में ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष कपिल राही, कोषाध्यक्ष भोपाल प्रजापति, मुकेश शर्मा, विकास सिसोदिया, धर्मेंद्र माथुर, रवि गोलागढ़, कुलदीप ठाकुर, सुमित शर्मा, विवेक त्यागी, प्रदीप शर्मा, अरविंद राणा,मदन गौतम शोभापुर, बॉबी प्रधान, वीर सिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts