जहांगीरपुरी हिंसा मामला

मुख्य साजिशकर्ता अंसार समेत 14 गिरफ्तार
 छावनी बना इलाका, बड़ी संख्या में आरएएफ के जवान तैनात
नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस एक्शन मोड में है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। अभी तक दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हिंसा में शामिल मुख्य साजिशकर्ता अंसार को भी पुलिस ने दबोच लिया है। अंसार पर फायरिंग करने का आरोप भी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वह पहले दो मामलों में भी शामिल पाया गया है। इसके अलावा जुआ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत उसके खिलाफ पांच बार मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने जानकारी दी है कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में 5 और आरोपी गिरफ्तार किया गया हैं। हिंसा में शामिल अभी तक कुल 14 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं पूरे इलाके में सुरक्षा व्वस्था और कड़ी कर दी गई है।
गौरतलब है कि शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों और 1 नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एक सब-इंस्पेक्टर को गोली भी लगी है, उनकी हालत स्थिर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही और गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts