रूसी सेना की भारी बमबारी जारी
भारतीय तत्काल छोड़े खार्किवः दूतावासकीव (एजेंसी)।यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खार्किव में भारतीय नागरिकों हत के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके खार्किव को तुरंत छोड़ देना चाहिए, जल्द से जल्द पिसोचिन, बेजलुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। उन्हें इन बस्तियों तक पहुंचना होगा। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए वायु सेना ने अब तक चार उड़ानें शुरू की हैं।
ज्ञात हो कि यूक्रेन और रूस के बीच तकरार अब भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। मिसाइलें दाग रही है। कीव में आम नागरिकों से बंकरों या घर के तहखानों में चले जाने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, खार्किव शहर जहां अबतक रूसी सैनिक एयरस्ट्राइक कर रहे थे, वहां रूस की लैंडिंग फोर्स उतर गई है। इसी के साथ ही हमले तेज कर दिए गए हैं। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से वहां हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं, जिसमें काफी तादाद भारतीयों की भी है। जिन्हें निकालने के लिए भारत का आपरेशन गंगा जारी है।
यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत
कीव (एजेंसी)।यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच भारत के लिए एक और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक और भारतीय का मौत की सूचना है। जान गंवाने वाला शख्स पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और उनकी पहचान चंदन जिंदल के रूप में हुई है और उनकी उम्र 22 साल बताई जा रही है।
हालांकि, उनकी मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वह आईसीयू में एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई। यूक्रेन में यह लगातार दूसरे भारतीय की मौत है। इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले नवीन की खारकीव में गोलीबारी के दौरान मौत हुई थी।
No comments:
Post a Comment