एयरपोर्ट पर फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत
नई दिल्ली (एजेंसी)।एम्स दिल्ली में भर्ती लिए जाने से इनकार के बाद रांची लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें दोबारा एम्स अस्पताल ले जाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मंगलवार को रांची से दिल्ली लाए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में जांच पड़ताल के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।
लालू प्रसाद यादव कल रात एम्स की इमरजेंसी पहुंचे थे। वहां कुछ घंटे उन्हें निगरानी में रखा गया था और जांच की गई थी। इसके बाद रात को ही इमरजेंसी से उन्हें छुट्टी दे दी गई। चारा घोटाला केस में दोषी पाए जाने के बाद सजा काट रहे लालू को आज सुबह रांची ले जाया जा रहा था।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद (73) को किडनी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे विशेष विमान से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया, जहां उन्हें रात 9 बजे भर्ती किया गया था। रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के मेडिकल बोर्ड की बैठक में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजने पर फैसला किया गया था।
No comments:
Post a Comment