चक्रवात ‘असानी’ को लेकर हाई अलर्ट

 भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा 
अंडमान और निकोबार में स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज प्रबल होने की संभावना है और चक्रवाती तूफान असानी के आने की पूरी संभावना है। जान-माल की हानि को देखते हुए सेना तक को अलर्ट पर रखा गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से मछुआरे को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है।
 निचले इलाकों से अंडमान प्रशासन ने स्थानीय लोगों को खाली कराना शुरू कर दिया है। अंडमान में भारी बारिश संभावना है। सेना के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। इसे देखते हुए अंडमान और निकोबार प्रशासन ने 21 मार्च यानी आज से एहतियात के तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है। द्वीपों के कुछ हिस्सों में दोपहर से ही भारी बारिश शुरू हो गई है।
भारतीय मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि यह निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण बंगाल से अडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच चुका है। यह अंडमान निकोबार से होते हुए म्यांमार और बांग्लादेश की ओर मुड़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक पहले तेज हवाओं के साथ आंधी आएगी और यह प्रबल होकर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा।
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव उत्तर की ओर आ रहा है।
जारी किए हेल्पलाइन नंबर
तूफान को ध्यान में रखते हुए मछली पकड़ने, पर्यटन और शिपिंग गतिविधियों को रोक दिया गया है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे कुछ और दिनों तक समुद्र में न जाएं। थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक दलों को भी आने वाले चक्रवात के मद्देनजर सतर्क किया गया है। यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर : 03192-245555/232714 या टोल फ्री नंबर 1-800-345-2714 से अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts