पश्चिम बंगाल से मांगुर मछली की तस्करी
दस लाख की मांगुर के साथ नौ तस्कर दबोचेदो ट्रकों के साथ 40 कुंटल माल बरामद
भदोही।
भदोही पुलिस ने 10 लाख रुपए की प्रतिबंधित मांगुर मछली बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पश्चिम बंगाल से तस्करी कर दो ट्रकों में मछली दिल्ली ले जाई जा रही थी। पुलिस ने 40 कुंटल मछली के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
भदोही अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार मत्स्य विभाग और पुलिस की संयुक्त रूप से छापेमारी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपीगंज में स्थित पेट्रोल पंप के पास से मछली बरामद की है। प्रतिबंधित मांगुर मछली दो ट्रकों में भरकर दिल्ली ले जायी जा रही थी। बाद में यहां कुछ दिन पालने के बाद उसे दिल्ली, हरियाणा और पानीपत में खपाया जाता है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबंधित मांगुर मछली इंसानों के खाने के लिए प्रतिबंधित है, क्योंकि मानव शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए भारत सरकार की तरफ से प्रतिबंधित है।
तस्करों के पास से 4500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। दो ट्रक मछलियों की कीमत मिलाकर पुलिस ने कुल 40 लाख की बरामदगी की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 40 कुंतल मछलियों को जमीन में गाड़ दिया गया है। गिरफ्तार सभी नौ तस्कर हरियाणा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
No comments:
Post a Comment