दिल्ली विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा

 आरएसएस के नाम पर आमने-सामने आए विधायक
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आरएसएस के नाम पर हंगामा हुआ। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बात को लेकर नारेबाजी शुरू हुई। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष आरएसएस हाय-हाय के नारे लगा रहा था, जबकि भाजपा विधायक टुकड़े-टुकड़े गैंग की बात करते रहे।
दरअसल सत्ता पक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मालवीय नगर के पार्क में आरएसएस के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। उन्होंने कहा कि आरएसएस का राष्ट्रवाद छद्म है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं, बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। भाजपा विधायकों ने इसका जमकर विरोध किया। इसी के बाद दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी हुई। विधासभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट किया। इसके बाद महाजन को दिन भर की कार्यवाही से भी निलंबित कर दिया गया।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे बहुत गंभीर मसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा नेता या पार्षद तिरंगा लगाने से रोकता है तो इससे बड़ा देशद्रोह नहीं हो सकता। कहा कि हम जान दे देंगे, लेकिन तिरंगा वहीं लहरायेंगे, भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts