सेवा भारती का बैठक में नई कार्यकारिणी गठित, विपुल बने महानगर उपाध्यक्ष
मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर कार्यकारिणी की बैठक शंकर आश्रम में हुई। बैठक में संत रविदास जयंती कार्यक्रम की समीक्षा, नए सेवा केंद्र को खोलने की समीक्षा, सभी सेवा केंद्रों पर होली मिलन कार्यक्रम के विषय में चर्चा हुई।
सेवा भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष छविंद्र सैनी द्वारा सेवा भारी का विस्तार करते हुए विपुल सिंघल को सेवा भारती महानगर उपाध्यक्ष, डॉ. कपिल गर्ग को सेवा भारती महानगर उपाध्यक्ष, आचार्य जितेंदर चंडालिया को सह मीडिया प्रभारी, सौरभ अग्रवाल को सहप्रचार प्रमुख, नीरज एडवोकेट को सह प्रचार प्रमुख,एनके गर्ग सदस्य कार्यकारिणी, सुनील कक्कड़ सदस्य कार्यकारिणी, जयप्रकाश सदस्य कार्यकारिणी, कृष्ण मोहन शर्मा सह मीडिया प्रभारी, के दायित्व की घोषणा की गई। बैठक में सेवा भारती महानगर अध्यक्ष छविंद्र सैनी, सचिव जनार्दन शर्मा, मनोज जाटव ,नरेश वैद, पूजेश लोहरे, सतीश शेरगढ़ी ,गौरव प्रजापति, मुकेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment