बेबी रानी मौर्य समेत पांच महिलाएं बनीं मंत्री


लखनऊ।योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गुलाब देवी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई है। इनके साथ ही तीन महिलाओं को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। इनमें प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम शामिल हैं।
योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बेनी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। गुलाब देवी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली। वह संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से जीती हैं।
योगी कैबिनेट में प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।
विजय लक्ष्मी गौतम ने योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री के रूप में थपथ ग्रहण किया है। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया शहर के देवरिया खास मोहल्ले की निवासी हैं।
शाहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक रजनी तिवारी लगातार तीन बार विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2008 में तत्कालीन बिलग्राम विधान सभा क्षेत्र से उपचुनाव में पहली बार विधायक बनीं थीं।
विधायक बनीं 42 महिलाएं
18वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 42 महिलाएं जीतने में कामयाब रही हैं। पांच वर्ष पहले 17वीं विधानसभा के चुनाव में भी 42 महिला विधायक चुनी गई थीं। गौरतलब है कि अबकी कुल 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे इनमें 561 महिलाएं थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts