मथुरा में सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
एक साथ चलेगा बुलडोजर और विकासः सीएम योगी
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया, तो वहीं कोसीकलां, जवाहरबाग और मुजफ्फरनगर की घटनाओं का जिक्र करते समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि पांच साल में हमारी सरकार ने 700 से अधिक तीर्थों और मंदिरों का पुनरुद्धार किया है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका विकास सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री तक है। पहले की सरकारों में सरकारी पैसा इत्र वाले मित्रों के यहां चला जाता था। वह कहते हैं कि बुलडोजर चला रहे हैं। हमने कहा बुलडोजर और विकास एक साथ चलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012 में सबसे पहला दंगा सपा सरकार में कोसीकलां में ही हुआ था। अंतिम दंगा भी यहीं जवाहरबाग में हुआ था। यह सपा सरकार का वीभत्स कांड था। ये लोग गुंडे-माफिया को शरण देते थे। भाजपा सरकार में सज्जनों को संरक्षण होगा, लेकिन जो कानून के लिए खतरा बने हुए हैं। उन पर हमारी पुलिस ऐसी टूटेगी कि गले तख्ती बांधकर भीख मांगेंगे।
योगी ने कहा कि आज हर बेटी सुरक्षित है। आज हमारी माताएं सुरक्षित हैं। गोमाता भी सुरक्षित है। चहुंओर सुरक्षा का वातारण है। क्या पिछली सरकारें सुरक्षा दे पाती थीं। अगर वह सुरक्षा देती तो कोसाकलां का दंगा नहीं होता, जवाहरबाग कांड नहीं होता। पिछली सरकार से ही सुरक्षा के लिए खतरा था। शाम पांच बजे के बाद व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद कर देता था। बेटियों स्कूल नहीं जा पाती थी। 2017 बाद के परिवर्तन आया है। विकास की बहार है।
No comments:
Post a Comment