महाभारत में  भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन 

 लंबे समय से बीमार   चल  रहे  थे 74 वर्षीय प्रवीन कुमार 

 नयी दिल्ली,एंजेसी । टेलीविजन पर प्रसारित हुए भहाभारत में  भीम की भूमिका निभाने वाले 74वर्षीय प्रवीण कुमार सोबती मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पंजाब से ताल्लकु रखने वाले प्रवीण कुमार ने बॉलीवुड की कई फिल्मों मे  अपनी अदाकारी से अपने फैंस का दिला जीता। उनके निधन ने बॉलीवुड में शौक  कर लहर दौड गयी है। 



 भहाभारत में  भीम कसा किरदार निभाने वाले प्र्रवीण कुमार सोबती को खूब प्रसंद किया गया। लंबे चौडे कद काठी के  प्रवीण कुमार सोबती  ने अपनी एक्टिंग से भीम के किरदार में  जान फंूक दी थी। इस टीवी सीरियल  से प्रवीण  को काफी ख्याति मिली। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में  2स्वर्ण,1 रजत और एक कांस्य पदक जीत चुके थे। उन्होंने एशियन और कॉमनवैल्थ खेलों में मेडल हासिल  करके देश का नाम रोशन किया। प्रवीणकुमार को अर्जुन पुरस्कार से किया जा चुका था । खेल की दुनिया में  नाम कमाने वाले  प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल  में नौकरी मिली थी लेकिन कुछ सालों के बाद प्रवीण ने एक्टिंग करने का मन मनाया और फिर पीछे मुडकर नहीं देखा। 

 लंबे समय  से चल रहे  थे बीमार 

 पिछले साल से तबियत खराब होने के कारण वह घर पर ही रहते थे। बीमारी की वजह से उन्हें काफी परहेज करना पड रहा था। उनकी पत्नि वीना उनकी देखभाल करती थी तबियत खराब होने के  कारण उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया था। 

 नहीं दी पंजाब सरकार ने पेंशन 

 प्रवीण कुमार की पंजाब सरकार से पेंशन को लेकर नाराजगी रही। उन्होंने कहा था कि पंजाब में  जितनी भी सरकारें आयी। सभी से उनकी शिकायत रही। एशियन व कॉमन वैल्थ खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडियों को पेंशन दी गयी। लेकिन उन्हें सरकार कीओर से पेंशन नहीं दी गयी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts