भाजपा ने प्रदेश में लठमार शासन दिया- जयंत चौधरी

-हमें चाहिए संवेदनशील और समस्याएं मुक्त शासन 

Meerut-भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को लठमार शासन दिया है। जबकि हमें संवेदनशील और समस्याओं से मुक्त शासन चाहिए था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कितना पिछड़ापन हो गया है। यहां के हालात जनता से पूछ कर देखो। इस समय केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन भाजपा ने वादे तो बड़े किए धरातल पर सपने साकार नहीं हो सके। उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि अपनी ताकत का एहसास करो। हनुमान जी की तरह अपनी ताकत को याद करो और मतदान करके सरकार को बदल दो। यह बात राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी ने कैंट विधानसभा प्रत्याशी मनीषा अहलावत की जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। सोमवार को गठबंधन से कैंट विधानसभा प्रत्याशी मनीषा अहलावत  के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कंकरखेड़ा पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी ताकत को याद करो। जिस तरह हनुमान जी अपनी ताकत को भूल गए थे। हमें भी अपनी ताकत याद नहीं रही थी। अब किसान आंदोलन के माध्यम से आपने सरकार को भी अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। जिस तरह एकजुटता बनी है यह सब श्रेय किसान आंदोलन को जाता है। किसान 13 महीने सड़कों पर रहे। अब मुख्यमंत्री कहते हैं कि बहुत गर्मी है मुजफ्फरनगर और शामली में। मुख्यमंत्री की बात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा देख लो मौसम साफ हो गया है और मेरठ और आसपास के क्षेत्र में गर्मी साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा वह जिन्ना की बात करते हैं। पाकिस्तान में गोला फेंकने की बात करते हैं। हमारे यह मुद्दे नहीं हैं हमारे मुद्दे हैं तरक्की, देश का विकास। उन्होंने बार-बार लोगों से यही अपील की कि इस बार गठबंधन की सरकार बनाओ हम आपको तरक्की दे के विकास देंगे। इस अवसर पर सावित्री विक्रांत गौतम, सपा नेता नेहा गौड़, भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद जाटोली, भाकियू के जिला प्रवक्ता बबलू जाटोली, रालोद के युवा नेता प्रभात सांगवान आदि मौजूद रहे।

-आंदोलन की हिम्मत नहीं जुटा पायेंगे

रालोद मुखिया कैंट विधानसभा प्रत्याशी मनीषा अहलावत के चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे तो उन्होंने बार-बार लोगों को आगाह किया। एकता दिखाओ यदि आज एकता नहीं दिखा पाए तो इसकी गाज आप पर ही गिरनी है। उन्होंने भविष्य का डर भी दिखाया और कहा जिस तरह से आंदोलन करके इस बार उत्साह बढ़ा है। यदि गठबंधन की सरकार नहीं आई तो आगे आंदोलन की हिम्मत नहीं दिखा पाओगे। भाजपा सरकार राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई करेगी और वह गाज भी आप सब लोगों पर गिरेगी। इसलिए अब समय है एकता दिखाने का और गठबंधन को एकजुट होकर जिताओ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts