मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को विश्वविख्यात खेल उपकरणों का उत्पादन करने वाले मेरठ को बड़ी सौगात देने पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने सबसे पहले भगवान औघड़नाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद शहीद स्मारक को भी काफी देर तक निहारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौसम खराब होने की वजह से हवाई मार्ग के बजाय सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे। मेरठ में करीब पौने दो घंटे के कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के कुछ नामचीन खिलाड़ियों से छोटा संवाद भी किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरधना में मेजर ध्यान चंद खेल विश्विद्यालय के प्रांगण में शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर खिलाडि़य़ों से बातचीत के बाद मेरठ में बनने वाले विभिन्न खेल उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान पीएम खेल कंपनियों के प्रत्येक स्टाल पर गए और खेल उत्पादों की बारीकी से जानकारी ली। पीएम ने एक स्टाल पर कसरत भी की। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
इससे पहले मेरठ शहीद स्मारक पर देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विकास को प्रदर्शित पीएम का चित्रपट भी लगा था। प्रधानमंत्री सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मौसम खराब होने की वजह से प्रधानमंत्री दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से मेरठ पहुंचे हैं। मेरठ के दौरे पर प्रधानमंत्री सबसे पहले औघड़नाथ में मंदिर पूजा अर्चना की और काली पलटन शहीद स्मारक पहुंचे।

No comments:
Post a Comment