सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुआ गांव में 7 दिसंबर को होने वाली परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान को निकले वसीम राजा का लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
वसीम राजा ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील।
युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने अपने साथियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के साथ नुक्कड़ सभाएं भी की जिसमें उन्होंने आगामी 7 दिसंबर को दबथुआ में होने वाली संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया । उन्होंने बताया कि रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गए हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नहीं है। किसान को उसकी फसल का सही दाम नही मिल रहा। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व बिजली के दाम आसमान छू रहे है। महंगाई के चलते गरीब भूखा मरने पर मजबूर है।
वसीम राजा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद व सपा इस बार मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगा। सभी लोगो ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में दबथुवा पहुंच कर संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सोनू गूज्जर, सोनू चौधरी, भूपेंदर ढभास, राहुल चौधरी, वसीम चौहान, नाजिम, मोनीष, फैजान, नईम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts