मेरठ। बहुजन समाज पार्टी द्वारा ग्रीन वैली बैंकट हॉल में एक दिवसीय कैडर कैंप आयोजित किया गया। कैम्प में 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बसपा हाई कमान द्वारा निर्देशित एक  बूथ, पांच यूथ की पॉलिसी को सशक्त करने का आह्वान किया।

कैडर कैम्प में बसपा के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। पुरकाजी प्रत्याशी एडवोकेट सुरेन्द्र पाल सिंह मैनवाल ने अपील की कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए। बूथ लेवल कमेटी के सदस्यों ने भारी भीड़ के साथ कैम्प में शामिल हुए। मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी आशीर्वाद आर्य व बाबू सत्य प्रकाश, सेक्टर प्रभारी सहारनपुर मंडल प्रेमचंद गौतम, सेक्टर प्रभारी विकास कुमार, विधानसभा अध्यक्ष उदय सिंह, विधानसभा महासचिव सेवाराम, उपाध्यक्ष इरफान अली, नगर अध्यक्ष गुलबहार खान, प्रभारी आनंद प्रकाश, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार व विजयपाल मास्टर और सभी सेक्टरों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts