मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के एल ब्लाक पुल के पास एक युवक ने जीजा के गैराज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। युवक का नाम मोहन शर्मा है। जिस ​जीजा के गैराज में युवक ने फांसी लगाई हैै उसका नाम कांति त्यागी है। मृतक मोहन शर्मा जीजा के गैराज में ही ऊपर बने कमरे में रहता था। मृतक के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइट नोट नहीं बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एल ब्लाक में कांति त्यागी का गैराज है। इस गैराज में ऊपर वाले हिस्से में कांति त्यागी का साला मोहन शर्मा रहता है। मोहन रोडवेज में कंडेक्टर के पद पर कार्यरत था। मोहन का अपनी पत्नी से पिछले कई साल से विवाद चल रहा था। जिससे वह काफी अवसाद में था। बताया जाता है कि आज सुबह जब 10 बजे तक मोहन नीचे उतरकर नहीं आया तो कांति त्यागी ने अपने साले मोहन के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन इसके बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला तो क्रांति त्यागी ने थाना पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो मोहन की लाश फांसी के फंदे से झूल रही थी। पुलिस ने लाश को उतारकर नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। कांति त्यागी ने बताया कि मोहन कई दिन से दिमागी रूप से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts