मेरठ-कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, की महिला उत्पीड़न रोकथाम  समिति , चिकित्सा समिति  एवं भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ  द्वारा  प्राचार्या  के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में समाज पर आध्यात्मिकता, महिला स्वास्थ्य एवं महिला  सशक्तिकरण का प्रभाव विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या जी डॉ०अलका चौधरी एवं अतिथि वक्ता प्रोफेसर डॉ सीमा जैन जी (कम्युनिटी मेडिसन विभाग,लाला लाजपत राय  मेडिकल कॉलिज, मेरठ) के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया|  इस अवसर पर डॉ० सीमा जैन के द्वारा छात्राओं को महिलाओं के जीवन में आध्यात्मिकता के महत्व एवं प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया| उनके द्वारा ध्यान एवं अध्यात्म को जीवन में अपनाने से मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले अनुकूल प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी |उन्होंने गूगल फॉर्म के माध्यम *“इम्पेक्ट ऑफ स्पिरिचुअलि
टी,वूमन हेल्थ एंड इम्पावरमेंट ऑन सोसाइटी”से एक सर्वे भी कराया जिसमे 145 छात्राओं ने प्रतिभागिता की ,जिसके आधार पर छात्राओं की ग्रुप काउंसलिंग भी की गयी । *उन्होंने छात्राओं को समझाया कि आप को हमेशा आंतरिक रूप से प्रसन्न रहने का प्रयास करना चाहिए,क्योंकि कोई भी खुशी हमें बाहरी भौतिकता से नहीं मिल सकती | व्यक्ति को सर्वप्रथम स्वयं से प्रेम करना चाहिए | उन्होंने विभिन्न रोचक एक्टिविटी भी करायीं जिसमें सभी को बहुत मज़ा आया |

उन्होंने यह भी बताया कि छात्राओं को अपने जीवन की बागडोर सदैव अपने हाथों में रखनी चाहिए,परन्तु अपने परिवार,शिक्षकों तथा शुभचिंतकों से मार्गनिर्देशन लेते रहना चाहिए | उन्होंने कहा कि आप युवा वर्ग भविष्य में पावर देने वाले बनें न कि किसी के प्रभाव में आकर निर्णय लेने वाले | इसी के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए छात्राओं के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों एवं समस्याओं का भी समाधान किया|  इसके अलावा आधुनिक युग में महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं से भी छात्राओं को अवगत करा कर  लाभान्वित किया | इस कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की  महिला उत्पीड़न रोकथाम समिति की कोर्डिनेटर डॉ ज्योत्सना,  चिकित्सा समिति की कोर्डिनेटर डॉ पूनम सिंह और भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की कोर्डिनेटर डॉ शुभा मालवीय के द्वारा  संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभा मालवीय एव डॉ० ममता अग्रवाल द्वारा किया गया| कार्यक्रम  को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सम्पूर्ण कराने में डॉ राखी त्यागी, सिद्धि गुप्ता,  अंशु बंसल, सीमा वर्मा, दीपिका त्यागी, मयंक वत्स एवं  याशी ,काजल,आकांक्षा तथा आशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ ज्योत्सना जी ने कार्यक्रम की अतिथि डॉ० सीमा जैन जी का धन्यवाद ज्ञापित किया| कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या जी ने छात्राओं का आशीर्वचन देकर उत्साहवर्धन किया| कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका वर्ग उपस्थित रहे|   

No comments:

Post a Comment

Popular Posts