आस्था को सम्मान और माफिया की संपत्ति पर चला बुलडोजर
धारा-370 हटाई, अयोध्या में शुरू कराया मंदिर निर्माण
कालका गढ़ी चौक से भारी जनसमूह की मौजूदगी में शुरू किया रोड
गाजियाबाद, 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम करीब पौने सात बजे कालका गढ़ी चौक पहुंचकर रोड शो किया। वह हिंडन एयरपोर्ट से यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री के स्वागत में दोपहर से ही कालका गढ़ी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के इंतजार में खड़े थे। मुख्यमंत्री के पहुंचते कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे चरम पर पहुंच गया। जयकारों के बीच मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार में आस्था को सम्मान दिया गया और माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने का काम किया। कुल मिलाकर भाजपा ने जो कहा था, वह करके दिखाया। कश्मीर से धारा-370 हटा दी गई और अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण शुरू हो गया।
कालका गढ़ी चौक पर बनाए गए मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सबसे
पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी
की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। उन्होंने
कहा अटलजी की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच वो खुद को गौरवान्वित महसूस कर
रहे हैं। उन्होंने कहा अटल जी ने देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री
ने विकास कार्यों को लेकर अपना संबोधन आगे बढाया। भाजपा सरकार के कार्यों का वर्णन
करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी में भव्य काशी विश्वनाथ
कारिडोर बनकर तैयार हो गया है, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य
जोरों पर है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने पांच वर्षों तक विकास और जल कल्याणकारी कार्य किए हैं। हमारी सरकार ने
बिना भेदभाव के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन विश्वास यात्रा सरकार की उपलिब्ध्यों का पैगाम लेकर आई है और मुझे विश्वास है कि आप लोग एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देंगे और भाजपा आपके हितों का सदैव
ध्यान रखेगी। मुख्यमंत्री ने इस वाक्य के साथ ही जय श्री राम का उदघोष किया और अगले
ही क्षण कालकागढ़ी चौक जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री रोड
शो पर निकल पड़े। रोड शो कालकागढ़ी चौक से चौधरी मोड़ होते हुए घंटाघर तक पहुंचा। चौधरी मोड़ पर
दुल्हा घर के सामने बने मंच से भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान मौजूद जन समूह बीच-बीच में जय श्री राम
का उदघोष कर रहा था। पुलिस-प्रशासन की ओर से इस मौके पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
No comments:
Post a Comment