दिल्ली में भी मिले संदिग्ध मरीज
नई दिल्ली (एजेंसी)।कर्नाटक में कोविड-19 ओमिक्रोन वैरिएंट के दो पाजिटिव मरीज मिलने के बाद, अब दिल्ली में 12 लोगों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित होने के शक के चलते सभी लोगों को राजधानी के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार खबर है कि, आठ ओमिक्रोन संदिग्धों को गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तो वहीं, चार संदिग्ध मरीजों को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि, आज भर्ती किए गए लोगों में से दो का कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया है। दो के टेस्ट रिजल्ट आने अभी बाकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, चारों संदिग्धों में से दो ब्रिटेन से, एक फ्रांस से और एक नीदरलैंड की यात्रा से वापस आए हैं। चारों संदिग्धों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts