अस्पताल में मची अफरा तफरी
 मेरठ। सोमवार को मवाना रोड स्थित कसेरू बक्सर चौपले के पास उस समय  हड़कंप मच गया। जब विक्रम वेद अस्पताल की निर्माणाधीन लिफ्ट नीचे गिरने से दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। लिफ्ट गिरने के बाद अस्पताल में मरीजों अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। तेज धमाके की आवाज से मरीजों व स्टाफ कर्मचारियों में दहशत मच गई। घायल कारीगरों का उपचार किया जा रहा है।
कसेरू बक्सर निवासी 45 वर्षीय साजिद और 42 वर्षीय नईम ने विक्रम वेद अस्पताल में तीन मंजिला लिफ्ट बनाने का ठेका लिया हुआ है। सोमवार को दोपहर पर साजिद व नईम लिफ्ट में काम कर रहे थे। साजिद लिफ्ट के नीचे खड़ा हुआ था जबकि नईम लिफ्ट के अंदर 20 फुट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। इसी बीच लिफ्ट का तार टूट गया। इस दौरान नीचे खड़े साजिद ने भागते हुए जाम बचाने का प्रयास किया लेकिन लिफ्ट उसके पैर पर गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर कर्मचारियों व मरीजों और आसपास के दुकानदारों में दहशत मच गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसी युवक मोहम्मद, गुलफाम, जहांगीर आलम व मनीष चौधरी ने घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में ही दोनों घायलों का उपचार किया गया। इस हादसे में साजिद की टांग टूट गई व नईम की कमर में बेहद गंभीर चोट लगी है। वही हादसे के समय लिफ्ट के बराबर में रिसेप्शन पर बैठी महिला भी हादसे के बाद बुरी तरह सदमे में आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर  थाना पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts