मेरठ। आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सुभारती विश्वविद्यालय में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के दूसरे और चौथे चरण का लोकार्पण किया। उनके साथ केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री और गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य मौजूद हैं।
नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि वे पहले पुराने रास्ते से मेरठ आए थे। लेकिन इस बार नए रास्ते से आए हैं। मेरठ को दिल्ली से जोड़ने पर यहां का विकास होगा। हम चौधरी चरण सिंह जी को भी आज याद कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया कि किसान अन्नदाता नही ऊर्ज़ादाता होगा। एथेनॉल के कारण किसानों को राहत मिली है। कल ही फाइल पर हस्ताक्षर हुए हैं। पेट्रोल पर चलने वाले वाहन अब बायो एथेनॉल पर चलेंगे। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हम सड़क बनवा रहे हैं।
10 हजार 265 करोड़ में बना एक्सप्रेस वे :—
पहले दिल्ली जाने में चार घंटे लगते थे। अब 45 मिनट लगते हैं। उन्होंने कहा कि इसे 14 लेन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली से कटरा छह घंटे और दिल्ली से श्रीनगर पहुंचने में आठ घंटे लगेंगे। मेरठ का युवा मेरे पास आया, उसने कहा कि में मेरठ में बंगला बना रहा हूं। मैं जर्मनी में रहा लेकिन अब दिल्ली में काम करूंगा। मुझे अच्छा लगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts