पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मछुआरों पर गोली चलाने के मामले में भारत ने सख्ती दिखाई है। इस मामले में पाकिस्तान के उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को सोमवार को विदेश मंत्रालय ने तलब किया गया। 6 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से भारतीय मछुआरों पर अकारण गोलीबारी की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस घटना में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हो गया था।
इस घटना के बाद गुजरात पुलिस टीम ने पाकिस्तान के 10 जवानों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। भारत ने पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में मछुआरों की मौत की कड़ी निंदा की है। ज्ञात हो कि गुजरात के तटीय इलाके में पिछले शनिवार को फायरिंग में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के 10 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

No comments:
Post a Comment