हरिद्वार 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा आर्य नगर चौक से शुरू होकर चंद्राचार्य चौक पर संपन्न हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रुक नहीं रहा है। भाजपा सरकार बेरोजगारी और पलायन रोकने में नाकाम साबित हो रही है। मैं प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी युवाओं को रोजगार मिलेगा। आप महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी शासन में कोई भी सुखी नहीं है। किसान, मजदूर, व्यापारी यहां तक की आम आदमी भी महंगाई के बोझ के तले दबा हुआ है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जनता भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा।
इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा, प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, नईम कुरैशी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पार्षद राजीव भार्गव, मेहरबान खान, सुहेल अख्तर, शाहबुद्दीन अंसारी, विभाष मिश्रा, वरुण बालियान, अनिल भास्कर, सपना सिंह, राजबीर सिंह, शुभम अग्रवाल, नितिन तेश्वर, आकाश भाटी, यशवंत सैनी, हरद्वारी लाल, बलवंत राठौर, मुसर्रत आजम सैफी, बृजमोहन बड़थ्वाल, चौधरी बलजीत सिंह, वसीम सलमानी, नवेज अंसारी, अंकित चौहान, जेपी सिंह आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment