सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक पर किया फायर युवक बाल-बाल बचा पीड़ित ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । थाना सरधना क्षेत्र के गांव पाली निवासी आर्येन्द्र पुत्र राजकुमार ने बताया कि समय करीब शाम 7:00 बजे मैं वह मुल्हेड़ा गाँव से अपने गाँव पाली जा रहा था। गाँव में घुसते ही गांव के एक युवक ने उसे  अपने घर के सामने रोक लिया और  गाली-गलौच करते हुए भारपीट शुरू कर दी। गाँव के लोगों ने आकर उसे बचाया लेकिन इसके बाद जैसे ही वह अपने घर पहुंचा तो पीछे से एक हमलावर अपने भाइयों के साथ फिर से आ गया और उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे वह बाल-बाल बच गया।  उक्त लोगों ने
मेरे घर में घुसकर तोड़ फोड़ की लोगों के इकठा हो जाने के कारण उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये / उक्त लोगों ने मुझे 15 दिन के अन्दर जान से मारने का ऐलान किया है। तथा धमकी दी है की जिस किसी ने भी गवाही दी उसे भी जान से मार देगें उक्त लोग काफी मुठभर्द व दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। जिनसे मुझे अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की जान मालका खतरा बना हुआ है। उक्त लोग पूर्व में भी मेरे व मेरे परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट व तोडफोड़ कर चुके हैं। पीड़ित ने उक्त हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts