मुंबई (एजेंसी)।मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह को एक भगोड़ा अपराधी घोषित करने के लिए मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल किए गए आवेदन को स्वीकार कर लिया है।
यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप ने बुधवार को दी। परमबीर सिंह मई से लापता हैं। मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने बुधवार को परमबीर सिंह को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई उनके और शहर के कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज वसूली के एक मामले में की गई है। सिंह के खिलाफ पहले ही तीन गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं। अगर परमवीर सिंह 30 दिनों में कानून के पास नहीं आए तो पुलिस उनकी संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts