सड़कों पर दिखी भारी भीड़, नगर में रही जाम की स्थिति

 सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

     सरधना (मेरठ)। भाई बहन के स्नेह व प्यार का प्रतीक  भैयादूज पर्व नगर व देहात में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों का तिलक कर उनके दीघार्यु होने की कामना की तो भाईयों ने अपनी प्यारी बहना को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया।  भैया दूज पर बसों में काफी  भीड रही। दीपावली का शोर थमने के बाद शनिवार को नगर व देहात में भैया दूज का पर्व मनाया गया।  भैयादूज को लेकर बहनों में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। ससुराल में रह रही बहनें मायके से अपनें  भाईयों का बेस्रबी से इंतजार करती देखी गयी। महिलाएं सुबह से ही  भैयादूज की तैयारियों में व्यस्त देखी गयी। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की बडी बुर्जुग महिलाओं के साथ विधि विधान के साथ  भैया दूज की कहानी सुनी तथा उसके बाद अपने  भाईयों को तिलक कर उनके दीघार्यु होने की कामना की।  भैया दूज पर  भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार आदि  भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। दूसरी ओर शनिवार को भैयादूज पर बस अडडों व सडकों पर लोगों की काफी भीड रही। बसों में  भारी भीड को देखते हुए यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुचने के लिये जुगाड, ट्रैक्टर, आटो, व अपने निजी वाहनों का प्रयोग करना पडा। दीपावली के बाद नगर की मिठाईयोंं की दुकानोंं पर एक बार फिर  भारी भीड़ देखी गयी। नगर में दिनभर चारों ओर जाम की स्थिति रही जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस को दिनभर मेहनत मशक्कत कर पसीना बहाना पड़ा।


सीओ सरधना आरपी शाही, थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा दिनभर जाम की सूचना पर पुलिस को दिशा निर्देश देते नजर आए। इस दौरान संदिग्ध लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गई वाहनों की चेकिंग भी की गई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts