Wednesday, 24 November 2021

युवकों की सरेआम गुंडई



 सरेआम युवक केा लोहे की रॉड से पिटा 

पिटाई विडियो वायरल होने के बाद हरकत में  आयी पुलिस 

 मेरठ। थाना लिसाडी गेट के फतेउल्लापुर मे युवकों को सरेआम गुडई करते  हुए एक युवकों को लोहे की रॉड से पिट-पिट कर अधमरा कर दिया। युवकों की पिटाई की वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी है। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गयी है। 
 शाहिद पुत्र शब्बीर निवासी जाकिर कॉलोनी अपने भतीजे की दवाई लेने हापुड़ रोड जा रहा था। इसी दौरान जाकिर कॉलोनी के रहने वाले नजीर, असलम,अमजद अपने साथ व 2 अन्य युवक लेकर पहुंचे और शाहिद को रोककर उसके साथ लाठी.डंडों से मारपीट करने लगे इस दौरान शाहिद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शाहिद ने जान बचाने के लिए एक दुकान में घुसने का प्रयास किया। जिसके बाद भी आरोपी बेरहमी से पीटते रहे। आरोपियों की गुंडई की पूरी घटना पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फुटेज की वीडियो सामने आने के बाद सीओ ने आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद सभी हमलावर घर छोड़कर फरार हो गये।शाहिद  कीे  ओर से  नजीर असलम, अमजद व चार अन्य लोगों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना  है 
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है  मामला मंगलवार का है। घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश  दी जा रही हेै। उन्होने बताया दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है।

No comments:

Post a Comment