Wednesday, 24 November 2021

दूध निकालते समय महिला की गोली मारकर



 दिन निकलते  ही हत्यारों ने दिया घटना को अंजाम

बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई में बुधवार की सुबह गोली चलने की आवाज़ से गांव में दहशत फैल गई। भैंस का दूध निकाल रही एक महिला को हमलावरों  कमर में गोली मारकर घायल कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

अनीता पत्नी मुकेश सुबह के समयस भैंस का  दूध निकाल रही थी।तभी पीछे बैठे तीन बदमाशों ने उसकी कमर में गोली मार दी और घटना स्थल से भाग गए। गोली की आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने भागकर एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। ग्रामीण घायल महिला को भी जिला अस्पताल ले गए जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा मृतक महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छनबीन करने मे जुटी है। 






No comments:

Post a Comment