सड़क बनी तालाब, मोहल्ले में चारों ओर भरा गन्दा पानी
By News Prahari -
मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सुबह शाहजहां कालोनी की 40 फुटा रोड पर गंदे नाले से भरी तालाबनुमा सड़क के बीच खड़े होकर क्षेत्र की समस्या को लेकर नगर निगम के खिलाफ नफीस सैफ़ी की अगुवाई में प्रदर्शन किया। बता दे कि इस समय 40 फुटा रोड नाला बनी हुई है। वहीं कालोनी के चारों ओर पानी भरा हुआ है। महानगर की इस शाहजहां कॉलोनी को देखकर लगता है। कि यहां गांव से भी बहुत ज्यादा पिछड़ापन है। बता दे कि मेरठ में इस समय डेंगू कहर मचा रहा है। लेकिन इस कॉलोनी में सड़क पर गंदे तालाब जैसे हालात बने हुए हैं। बीमारियों के फैलने का पूरा खतरा बना हुआ है। मेरठ की शाहजहां कालोनी के लोग नरकीय जीवन जी रहे है। प्रशासन व सरकार के दावे पूरी तरह से गलत है। आज प्रदर्शन करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि जल्दी से जल्दी इस समस्या का निराकरण न हुआ तो कांग्रेस नगर निगम पर धरना प्रदर्शन करेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमरण अनशन से भी पीछे नहीं हटेगें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...

No comments:
Post a Comment