भाजपा ने लगाया सदस्यता कैंप बनायें नयें सदस्य

बड़ौत|नगर के महावीर मार्ग शक्ति केन्द्र के बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर नए सदस्य बनाए।
युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के नेतृत्व में बूथ संख्या 150 पर भारतीय जनता पार्टी के चलाए जा रहे मेरा परिवार भाजपा- परिवार सदस्यता अभियान के अंतर्गत ओंकार फिलिंग पेट्रोल पंप के निकट विशेष सदस्यता महाअभियान का कैम्प लगाया गया। कैंप में सैकड़ों लोगों नें भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर अनिल तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा का सदस्य बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जान और शान है। आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी हैं। जिसका सदस्य बनना ही अपने आप में गौरव है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है, जिसकी बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सहाब सिहं, विस्तारक रजत चौधरी, शिवेन्दु दत्त शर्मा
 जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, दीपक तोमर, गुलबीर प्रधान, पारस जैन आदि मौजूद रहे।

Attachments area

No comments:

Post a Comment

Popular Posts