पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उप्र प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का सभी वर्ग पीड़ित है। महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ती जा रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने बहुत सारे वादे किए थे, लेकिन किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर सकी।
श्री खाड़े सोमवार को जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यात्रा के जरिए पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में यात्रा निकालकर लोगों से जन संवाद के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताने का कार्य करेंगे।  प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी राजेश कुमार "राकेश"ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर बढ़ी है। किसानों पर अत्याचार हो रहा है।
जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार दूबे राजन ने कहा कि महिला शक्ति को प्रियंका गांधी के नेतृत्व से आस जगी है। कहा कि पेट्रोल-डीजल और अन्य सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आने का आह्वान किया।        
अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव इरफान उल हक ने भी अपने विचार रखे। इसके पूर्व कार्यालय पर पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े का गगनभेदी नारों के बीच फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने तथा संचालन डॉ. आशुतोष पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव करम चंद बिंद, दीनानाथ दूबे, सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दूबे, राकेश मौर्य, माबूद खान, नागेश पांडेय, सुरेश गौतम, संजय जायसवाल, मसूद अंसारी, मुशीर इकबाल, स्वालेह अंसारी, संतोष धोबी, विश्वंभर नाथ तिवारी, महेश चंद्र मिश्र, त्रिलोकी बिंद, विजय गौतम, श्रीमती चन्द्रकला पुष्कर, रोहित पांडेय, विनय कुमार, अनुज, रिंकू दूबे आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts