कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया

मोदीनगर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देश और प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा भोजपुर ब्लाक में गांव गांव पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव किसान विभाग सुनील शर्मा,जिला महासचिव आरिफ पवार,फरीदनगर टाउन एरिया कांग्रेस के अध्यक्ष अय्यूब कुरैशी के नेतृत्व में भोजपुर थाने से शुरू हुई भोजपुर गांव के मुख्य मार्गो को होते हुए ईसापुर गांव नगोला अलीपुर गांव नहाली, इसाकनगर ,फरीद नगर में होते हुए फरीद नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में भय भूख भ्रष्टाचार  महंगाई के खिलाफ कांग्रेस गली-गली में यात्रा कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा ओं के बारे में जिसमें गन्ना किसानों का ₹400 का भाव मिलेगा ₹2500में गेहूं और धान बिकेगा सब का कर्जा माफ होगा सब का बकाया माफ होगा बिजली का बिल हाफ होगा महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40% की भागीदारी छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटरी, महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर ,संविदा कर्मियों का नियमितीकरण,करोना कॉल की मार से बेहाल हुए परिवारों को ₹25000 एकमुश्त मुआवजा 20 लाख युवाओं को रोजगार आदि प्रतिज्ञा के बारे में बताएं इस अवसर पर आरिफ पवार ने सभा को संबोधित करते हुए आने वाले चुनाव में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया अंत में फरीदनगर टाउन एरिया के अध्यक्ष अय्यूब कुरैशी ने सभी का धन्यवाद किया और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव ओबीसी चांद वीर चौधरी,ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राकेश भारद्वाज, भोजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ओबीसी अध्यक्ष अनिल सैनी, इरफान भाई,इरशाद ओबीसी कांग्रेस मोदी नगर के अध्यक्ष दीपक प्रजापति,तेजपाल प्रजापति,असलम कुरेशी,पिना कुरैशी,अरविंद शर्मा,डॉ अबरारजावेद कुरेशी,इस्लाम रुखसार हनीफ,आरिफ कुरैशी कल्याण इदरीश मेहराज अफरोज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts