वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण

लखनऊ। रिश्ते की भाभी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पवन कुमार को गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने मुंबई के वानराई थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना स्थल लखनऊ का होने के कारण उसे गाजीपुर ट्रांसफर कर दिया गया था।
इंस्पेक्टर गाजीपुर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित पवन इंदिरानगर का रहने वाला है। उसे शनिवार दोपहर जुगौली क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता, रिश्ते में पवन की भाभी है। वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती है। बीते कुछ माह पहले वह लखनऊ आयी थी। यहां पर नहाते समय पवन ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। रुपयों की भी मांग करता था। बीते दिनों पीड़िता मुंबई चली गई।
पीड़िता का आरोप है कि मुंबई जाने पर पवन फिर उसे फोन करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी धमकी से त्रस्त होकर मामले की जानकारी उसने पति को दी। इसके बाद वानराई थाने में आरोपित के खिलाफ बीते 30 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चूंकि, घटनास्थल लखनऊ था। इस लिए मुंबई से केस यहां ट्रांसफर कर दिया गया। मामले की विवेचना लखनऊ के गाजीपुर थाने से की जा रही थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts