जरूरतमंद को सौंपी व्हीलचेयर
बदले में मिला खुश रहने का मिला आशीर्वाद

मोदीनगर। चलने-फिरने से लाचार बुजुर्ग महिला का दर्द उनसे देखा नहीं गया। और उनकी मदद के लिए समाजसेवी अलका चौधरी ने दो कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने इस बुजुर्ग महिला को न केवल ह्वीलचेयर भेंट की बल्कि समय-समय पर सहायता करतेत रहने का आश्वासन भी दिया। बदले में बुजुर्ग महिला की नम आंखों से मिले आशीर्वाद को अपना सौभाग्य माना।
मोदीनगर की रहने वाली अलका चौधरी काफी समय से गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करने में अग्रसर रहती हैं। दरअसल उन्हें जानकारी मिली कि गोविंदपुरी में एक निर्धन परिवार रहता है, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। यह भी पता चला कि वह चलने-फिरने में भी लाचार हैं। उन्होंने तुरंत संपर्क साधा और मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने निजी खर्चे से इस लाचार बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर देकर न केवल उनकी परेशानी को दूर किया बल्कि दूसरों के लिए एक मिसाल भी बनीं।
उनका ककहना है कि अगर उनके एक छोटे से प्रयास से किसी को खुशियां मिलती हैं तो इसके लिए वह लगातार प्रयास करती रहेंगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts