मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। आमिर खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बात की जानकारी करीना कपूर खान ने फिल्म से अपना और आमिर खान एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आपके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट और नए पोस्टर को शेयर करते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही लाल सिंह चड्ढा पहले इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी।
इस फिल्म से तेलुगू स्टार नागा चैतन्य अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1994 में प्रदर्शित टॉम हैंक्स की ऑस्कर विनिंग फिल्म फोरेस्ट गम्प का हिंदी एडाप्टेशन है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts