मेरठ। शास्त्रीनगर के इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल आत्महत्या केस में रविवार को उसकी पत्नी पिंकी की भी मौत हो गई। नोएडा के अस्पताल में पिंकी का इलाज चल रहा था।
अमित बंसल ने चार अक्टूबर को शास्त्रीनगर स्थित अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि पिंकी ने पहले नस काटी थी। इसके बाद उसके ससुर रामकिशन ने उसकी पिटाई की और कटर से गर्दन पर वार किए। इसके बाद से ही गंभीर हालत में पिंकी का इलाज चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर नोएडा के जेपी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
पुलिस ने पिंकी के आरोपित ससुर रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह वेंटीलेटर पर थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अमित के मोबाइल की जांच की जा रही है। उससे मामले में जां आगे बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts