मेरठ। ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ ने रविवार को सुबह बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी व उनको माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक ने किया व अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मेरठ ने किया। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती पर उनको भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के लिए दो मिनट का मौन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, हरीकिशन अम्बेडकर, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, रिहान, उषा चिनहट, सुशीला कोली, आदित्य शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, राकेश मिश्रा, देशपाल गुर्जर, अरुण कुमार एडवोकेट, कमल जाटव, हरीश त्यागी, संजय कटारिया, रोबिन नाथ गोलु, दिनेश मोहन शर्मा, डॉक्टर संजीव, शोएब साबरी, नफीस सैफ़ी, हरीश त्यागी, सुरेंद्र यादव, प्रवीण कुमार, मुकुल मित्तल, नसीम सैफ़ी, आशीष जाटव, नईम राणा आदि रहे।

No comments:
Post a Comment