मेरठ। शिक्षक दिवस के अवसर पर द्वितीय स्व. विक्रम सिंह स्मृति मंडलीय हॉकी प्रतियोतिा का आयोजन बीएवी इंटर कालेज के हॉकी मैदान पर आयोजन हो रहा है। प्रतियेागिता में 8 टीमें शिरकत करेंगी। जिला हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी ने बताया प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह सात बजे से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता नॉक ऑउट के आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में बीएवी इंटर कालेज रेड एवं ब्लू,बुलंदशहर, गाजियाबाद, कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम ,एसडी इंटर कालेज मेरठ, गाजियाबाद 1 व बुलंदशहर की टीमें भाग लेगी। उन्होने बताया विजेता एवं उपविजेता टीमों कोपुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, प्रतियोगिता संयोजक अहसान, जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment