साजिद कुरैशी सरधना सरधना (मेरठ) युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने कल यानी 19 सितम्बर को स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की श्रधांजलि सभा व रस्म पगड़ी "स्थान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैदान छपरौली" कार्यक्रम हेतु शनिवार को सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के चोबला, ढढरा, मल्लाहपुर, आदि विभिन्न गाँवो मे बैठक की। उन्होंने बैठक में बताया कि स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसान व मजदूर के लिए कार्य करने में लगा दिया। संजय चौधरी ने बैठक में अपील करते हुए कहा कि चौधरी अजीत सिंह की श्रधांजलि सभा मे अधिक से अधिक लोग पहुंचे। संजय चौधरी ने बैठक का समापन करते हुए कहा कि स्वर्गीय अजीत सिंह जी के असामाजिक निधन से आज किसान व मजदूर स्वयं को असहज महसूस कर रहा है। उन्होंने छपरौली चलने के लिए घर घर जाकर जनसंपर्क भी किया । इस मौके पर श्याम पंवार, विकास, कपिल, सुधीर, जितेंद्र प्रजापति, कुँवरपाल प्रधान, विक्रांत चौधरी, अंकुर देओल, मनीष मलिक आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment