मेरठ -आजादी के अमृत महोत्सव और चोरी चोरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर स्वाधीनता सेनानियों देशभक्तों और शहीदों के चित्र बनाकर भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी जी का जन्मदिन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, मेरठ प्रांत, नई दिल्ली एवं ललित कला विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ अलका तिवारी, समन्वयक- ललित कला विभाग एवं प्रांत संयोजिका ,"शिक्षा में स्वायत्तता" विषय, संस्कृति उत्थान न्यास, मेरठ प्रांत, नई दिल्ली न सभी शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ हेमंत राय एसोसिएट प्रोफेसर, एमएमएच कॉलेज ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा शब्द में निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने विश्व पटल भारत की गरिमा को आगे बढ़ाया। मुख्य वक्ता, श्री समीर कौशिक, प्रांत संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उस को चरितार्थ करके भी दिखाया। श्री मितेंद्र कुमार गुप्ता,प्रांत प्रचार प्रमुख, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, मेरठ प्रांत ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और भारत की प्रतिष्ठा को अक्षुण ने रखा। प्रदर्शनी में प्राची ,लक्ष्य ,नव्या, आदित्य, पीयूष, कृष्णा नेहा, फरहीन, सुधा सागर, विनीता आदि ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं अमर शहीद देशभक्तों के हाथ से चित्र बनाकर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए।


No comments:
Post a Comment