घर से एक किमी की दूरी पर मिला 

झारखंड। गुमला थाना क्षेत्र के सरांगो निवासी चंद्रनाथ उरांव की टांगी से मारकर बदमाशों ने रात हत्या कर दी। बुधवार की सुबह सरांगो के पोखरा टेली में चंद्रनाथ का शव ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस की दी। सुबह शव की पहचान नहीं हो पाई थी। लेकिन जब ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो एक ग्रामीण ने शव की पहचान चंद्रनाथ उरांव के रुप में किया।
सूचना मिलने के बाद भी करीब साढ़े दस बजे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। घटनास्थल पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के स्वजन को मौके पर बुलाया और शव की पहचान कराई। पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव घर से एक किमी की दूरी पर मिला है।
चंद्रनाथ की हत्या किसने की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। चंद्रनाथ के घर से कुछ ही दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की रात वह घर से निकला था लेकिन रात भर वह घर लौट कर नहीं आया परिजनों ने उसकी तलाश भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही रात को किसके साथ चंद्रनाथ था इसका भी पता पुलिस लगा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts