नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त युद्धवीर सिंह डडवाल का बुधवार रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। युद्धवीर सिंह डडवाल 1974 बैच के आइपीएस अधिकारी थे। वर्ष 2007 से लेकर 2010 तक वह दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे। इसके बाद वह एसएसबी के डीजी बनकर गए और वहां से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात 12 बजे उनका निधन हुआ।
बताया जा रहा है कि पूर्व सीपी वाइएस डडवाल काफी समय से बीमार थे। समस्या ज्यादा होने पर वे कुछ दिन अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी हो जाने पर फिलहाल वे अपने घर पर ही थे। वाइएस डडवाल को सीपी बनाए जाने से नाराज किरण बेदी ने इस्तीफा दिया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts