मेरठ।विश्व ओजोन पर गुरुवार को शहर भर में कार्यक्रम हुए। जागरूक नागरिक एसोसिएशन एवं आरजी डिग्री कालेज के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता प्रति उपकुलपति प्रोफेसर वाई विमला ने जल संचयन के साथ ही नदियों और पेड़ों के संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियों को मां मानते हैं, लेकिन उनके साथ वैसा ही आचरण और व्यवहार भी होना चाहिए।

आरजी डिग्री कॉलेज में वसुधा इको क्लब रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, जागरूक नागरिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। बतौर मुख्य वक्ता सीसीएसयू की प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला शामिल हुई। जागरूक नागरिक एसोसिशन के महासचिव गिरीश शुक्ला, आरजी पीजी कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ दीपशिखा शर्मा, डॉक्टर सीमा जैन, दीक्षा यजुर्वेदी, डॉ अमिता शर्मा, डॉक्टर कल्पना चौधरी, डॉ. गरिमा मलिक रही। निबंध प्रतियोगिता में श्रुद्धधा, अदिति, खुशी, प्रियंका, शिवानी, अक्शा, सिमरन, रूबी, उज्मा, प्रीति, शुभम, श्रेया, हिमाद्रि, हर्ष, अशर, विशाखा, शंकर व शिवांगी को सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts